सोरांव: मऊआइमा इलाके के सराय बादशाह कुली गांव के समीप शारदा सहायक नहर की झाड़ियों में मिला किशोरी का शव
मऊआइमा इलाके के सराय बादशाह कुली गांव समीप गुरुवार की सुबह शारदा सहायक नहर की झाड़ियों में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसीपी थरवई अरुण पाराशर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। हालांकि किशोरी सराय इनायत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। उसके प्रेमी ने हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।