Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
anujpratap99_jsdl
3
हमारे पैतृक निवास विधानसभा पट्टी प्रदेश प्रधान महासचिव आदरणीय बृजेश सिंह "राजावत जी का आगमन हुआ #anujpratap99_jsdl #pbh
Patti, Pratapgarh
| Mar 15, 2026
#anujpratap99_jsdl
#pbh
#politics
#national
MORE NEWS
#प्रतापगढ़। प्रदेश प्रवक्ता बनते ही दिनेश सिंह का शक्ति प्रदर्शन? पट्टी में भव्य स्वागत ने खींचा सबका ध्यान पट्टी में दिखा दिनेश सिंह का दम! ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा शहर। #pratapgarh #pratapgarhup72 #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4IND #BJPUttarPradesh
Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत #प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री दिनेश सिंह के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी आगमन पर सोमवार को नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा दिनेश सिंह को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना पूरे प्रतापगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है। वहीं कस्बे में आशीष खंडेलवाल, पूर्व प्रधान विनोद 'बबलू' पांडेय की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भी समर्थकों ने स्वागत समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संजय मिश्रा, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। #pratapgarh #pratapgarhup72 #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4IND #BJPUttarPradesh
Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, हुआ स्वागत पट्टी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं परसनी गांव निवासी दिनेश सिंह सोमवार को पहली बार पट्टी पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कस्बे में आशीष खंडेलवाल, पूर्व प्रधान विनोद बबलू पांडे के नेतृत्व में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भी समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। दिनेश सिंह ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, आशीष खंडेलवाल, नवीन खंडेलवाल, बबलू पांडे पूर्व प्रधान, प्रमोद खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, राकेश सिंह,निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ,प्रभाकर सिंह महामाया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026
श्रावण मास में कांवड़ मार्ग से मीट-मछली की दुकानें हटाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पट्टी, प्रतापगढ़। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा एवं मुर्गी की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग उठी है। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने सोमवार को उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि श्रावण मास में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। ऐसे में पट्टी, कंधई और दिलीपपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उडैयाडीह बाईपास, पृथ्वीगंज रोड, उडैयाडीह बाजार तथा शिव मंदिर मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा एवं मुर्गी की दुकानों को श्रावण मास की समाप्ति तक अस्थायी रूप से बंद कराया जाए। प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि उडैयाडीह मार्ग कांवड़ यात्रियों का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर मांसाहारी दुकानों के खुले रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं। साथ ही गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के रोजगार का विरोध करना नहीं, बल्कि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आस्था का सम्मान बनाए रखना और कांवड़ मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना है। उन्होंने प्रशासन से दुकानदारों के सहयोग से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द भी बना रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चंडिका प्रसाद गौतम, अंगद, शिवाकांत पांडे, जिला अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पाठक, विनोद मिश्रा, पिंटू मिश्रा, बिंदु पाठक, सूरज सिंह, सुभाष, पवन कुमार, विवेक, विकास सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026
अधिवक्ताओं ने किया दिनेश सिंह का भव्य स्वागत, दी नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं पट्टी (प्रतापगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं परसनी गांव निवासी दिनेश सिंह का तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने दिनेश सिंह के संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके मुख्य प्रवक्ता बनने से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। स्वागत से अभिभूत दिनेश सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह पूर्व महामंत्री प्रमोद सिंह, रणविजय सिंह, निर्मल श्रीवास्तव, मनीष सिंह, रणविजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिनेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026