#कुंडा में श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, राजा भैया से मिले मोती सिंह और जिलाधिकारी
#प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में 17 से 19 नवंबर तक होने वाली पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और जिलाधिकारी ने राजा भैया से मुलाकात की।
वहीं, बाबागंज ब्लॉक सभागार में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 16 नवंबर को निकलने वाली कलश यात्रा और कथा आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
16 नवंबर को कलश यात्रा, 17 से 19 नवंबर तक श्रीराम कथा और 20 नवंबर को दर्शन दरबार का आयोजन होगा।
#PratapgarhNews #Kunda #RajaBhaiya #DhirendraKrishnaShastri #ShriRamKatha #Benti #NyayExpress
Patti, Pratapgarh | Nov 12, 2026