जिला स्तरीय गीता महोत्सव 18 से, तैयारियों को लेकर बैठक
18 से 20 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का होगा आयोजन: उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा
समारोह में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार व शैक्षणिक-सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने के दिए निर्देश
करनाल, 26 नवंबर। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन आगामी 18 से 20 दिसंबर तक स्थानीय डॉ. मंगलसेन सभागार में भव्य ढंग से किया जाएगा।
बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द तैयार कर ली जाए। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और बैठने की समुचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक गतिविधियों और प्रदर्शनी आदि के सफल आयोजन के लिए भी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि गीता जयंती समारोह भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। श्रीमद्भागवत गीता का संदेश मानव जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ कर्तव्य, कर्म, सेवा, अनुशासन और नैतिकता की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और गीता के जीवनोपयोगी संदेशों से जुडऩे का अवसर मिलता है।
उन्होंने समारोह में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन एक जन-उत्सव का रूप ले सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें, जिससे यह समारोह श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाला गीता जयंती समारोह श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो।
उपायुक्त ने बताया कि गीता महोत्सव को लेकर कमेटियों का गठन किया गया है। एडीसी डा. राहुल रईया को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। टेंट, स्टेज, स्टॉल, प्रदर्श
Panipat, Panipat | Nov 26, 2026