Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No post available

बहुत अच्छा कार्य चास: डीसी व एसपी ने क्रमवार चास अनुमंडल राम रुद्रा प्लस 2

Chas, Bokaro | Mar 24, 2022

MORE NEWS

दो दिल, एक फैसला: अंतरधार्मिक विवाह से क्षेत्र में छिड़ी चर्चा

दो दिल, एक फैसला: अंतरधार्मिक विवाह से क्षेत्र में छिड़ी चर्चा

Chas, Bokaro | Jun 8, 2026

धनबाद में साइबर नेटवर्क पर चोट, बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

धनबाद में साइबर नेटवर्क पर चोट, बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Chas, Bokaro | Jun 8, 2026

नेता नहीं, एक भांजा बनकर बोकारो पहुंचे #भाजपा अध्यक्ष #नितिन नवीन, स्मृति में लगाया पौधा

#Bokaro: राजनीति के व्यस्ततम दायित्वों के बीच रविवार को एक ऐसा क्षण आया, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन केवल एक बड़े नेता नहीं, बल्कि अपनी प्रिय मौसी को खो चुके एक भावुक भांजे के रूप में दिखाई दिए। सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित अपनी दिवंगत बड़ी मौसी शोभा रानी लाल के आवास पहुंचते ही उनके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था। जिस घर में कभी उन्हें स्नेह, अपनापन और परिवार का आशीर्वाद मिला था, उसी घर में इस बार शोक का सन्नाटा पसरा हुआ था। मौसी के चित्र के सामने पहुंचते ही नितिन नवीन कुछ पल के लिए ठिठक गए। उन्होंने श्रद्धा से सिर झुकाया, पुष्प अर्पित किए और मौन खड़े रहे। वहां मौजूद लोगों ने महसूस किया कि शब्दों से अधिक उनकी आंखें अपने भाव व्यक्त कर रही थीं।

##मौसी सिर्फ रिश्ते का नाम नहीं थीं, वह परिवार की आत्मा थीं"
करीब आधे घंटे तक नितिन नवीन परिवार के बीच बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी मौसी से जुड़ी कई यादों को साझा किया। कभी उनके चेहरे पर मुस्कान आती तो अगले ही पल आंखें नम हो जातीं। उन्होंने बताया कि मौसी का स्नेह हमेशा उन्हें मां जैसा ही महसूस होता था।
परिजनों ने भी उन पलों को याद किया, जब नितिन नवीन चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद बोकारो आकर अपनी मौसी से मिलते थे। उनके मौसेरे भाई भैया प्रीतम ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले भी वे घर आए थे। मौसी ने अपने हाथों से उनके लिए भोजन बनाया था और उन्होंने बड़े प्रेम से वह भोजन किया था। किसी को क्या पता था कि वह मुलाकात आखिरी याद बन जाएगी।

##प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया तो भावुक हो उठा परिवार
श्रद्धांजलि के दौरान एक और भावुक क्षण तब आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन नितिन नवीन के पास पहुंचा। प्रधानमंत्री ने शोभा रानी लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा इस दुख की घड़ी में याद किया जाना उनके लिए बड़ी सांत्वना की बात है। फोन पर व्यक्त किए गए संवेदना के शब्दों ने शोकाकुल परिवार को भावनात्मक संबल दिया।

##मौसी की स्मृति में लगाया पौधा, कहा 'यादें कभी नहीं मरतीं'
घर के बगल में जब नितिन नवीन ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अपनी मौसी की स्मृति में पौधा लगाया, तब माहौल और भी भावुक हो गया। पौधा रोपते समय उन्होंने कहा कि इंसान भले इस दुनिया से चला जाए, लेकिन उसके संस्कार, उसका प्यार और उसकी यादें हमेशा जीवित रहती हैं। उनके हाथों से मिट्टी डालते हुए ऐसा लग रहा था मानो वे अपनी मौसी के प्रति कृतज्ञता और प्रेम को धरती में रोप रहे हों। परिवार के कई सदस्य इस दृश्य को देखकर अपनी भावनाएं रोक नहीं सके।

##चित्रांश समाज बोला - यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, रिश्तों की मिसाल है
श्रद्धांजलि सभा में बोकारो, बेरमो, धनबाद, हज़ारीबाग़ और रांची से चित्रांश समाज के लोग पहुंचे थे। सभी ने कहा कि नितिन नवीन का इस दुख की घड़ी में बोकारो आना पूरे समाज के लिए भावनात्मक संदेश है। समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि बड़े पदों पर पहुंचने के बाद अक्सर लोग रिश्तों से दूर हो जाते हैं, लेकिन नितिन नवीन ने साबित कर दिया कि परिवार और संस्कार किसी भी पद से बड़े होते हैं। उन्होंने बिना भाषण दिए, बिना बड़े शब्दों का प्रयोग किए अपने व्यवहार से रिश्तों की ताकत का संदेश दिया। कार्यक्रम में अरुण कुमार सिन्हा, राज श्रीवास्तव, विराज श्रीवास्तव, रतन लाल, रमन सिन्हा, संजय सिन्हा, ऋचा प्रीतम, निरु श्रीवास्तव, रूबी, प्रीती व् अन्य।

##स्टील उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे श्रद्धांजलि अर्पित करने 
श्रद्धांजलि सभा में बोकारो स्टील प्लांट और ईएसएल स्टील लिमिटेड के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख संजय सिन्हा भी उपस्थित रहे। सभा के दौरान प्रिय रंजन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच कुछ समय तक आत्मीय बातचीत हुई।  

##स्वागत के बीच भी चेहरे पर दिखता रहा अपनों को खोने का दर्द
रांची से बोकारो आने के दौरान पेटरवार और नया मोड़ सहित कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच भी उनके चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की, लेकिन इस पूरे दौरे में उनकी प्राथमिकता अपने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताना ही रही। कार्यकर्ताओं ने भी महसूस किया कि यह दौरा राजनीतिक नहीं, बल्कि पूरी तरह पारिवारिक और भावनात्मक था।

##श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा नेता रोहित लाल सिंह, संजय त्यागी, महेंद्र राय, कमलेश राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत शोभा रानी लाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। चित्रगुप्त परिवार के कार्यक्रम में अरुण कुमार सिन्हा, राज श्रीवास्तव, विराज श्रीवास्तव, रतन लाल, रमन सिन्हा, संजय सिन्हा, संजय कुमार, संजय सिन्हा, भैया उत्तम, प्रवीण कुमार, लिटिल सिन्हा, ऋषि कुमार सिन्हा, जयशंकर जयपुरियार, मुकेश कुमार, ललित सिन्हा, एच एन लाल, जयंत सिन्हा, रामकुमार श्रीवास्तव, ऋचा प्रीतम, निरु श्रीवास्तव, रूबी, प्रीती व् अन्य।

नेता नहीं, एक भांजा बनकर बोकारो पहुंचे #भाजपा अध्यक्ष #नितिन नवीन, स्मृति में लगाया पौधा #Bokaro: राजनीति के व्यस्ततम दायित्वों के बीच रविवार को एक ऐसा क्षण आया, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन केवल एक बड़े नेता नहीं, बल्कि अपनी प्रिय मौसी को खो चुके एक भावुक भांजे के रूप में दिखाई दिए। सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित अपनी दिवंगत बड़ी मौसी शोभा रानी लाल के आवास पहुंचते ही उनके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था। जिस घर में कभी उन्हें स्नेह, अपनापन और परिवार का आशीर्वाद मिला था, उसी घर में इस बार शोक का सन्नाटा पसरा हुआ था। मौसी के चित्र के सामने पहुंचते ही नितिन नवीन कुछ पल के लिए ठिठक गए। उन्होंने श्रद्धा से सिर झुकाया, पुष्प अर्पित किए और मौन खड़े रहे। वहां मौजूद लोगों ने महसूस किया कि शब्दों से अधिक उनकी आंखें अपने भाव व्यक्त कर रही थीं। ##मौसी सिर्फ रिश्ते का नाम नहीं थीं, वह परिवार की आत्मा थीं" करीब आधे घंटे तक नितिन नवीन परिवार के बीच बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी मौसी से जुड़ी कई यादों को साझा किया। कभी उनके चेहरे पर मुस्कान आती तो अगले ही पल आंखें नम हो जातीं। उन्होंने बताया कि मौसी का स्नेह हमेशा उन्हें मां जैसा ही महसूस होता था। परिजनों ने भी उन पलों को याद किया, जब नितिन नवीन चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद बोकारो आकर अपनी मौसी से मिलते थे। उनके मौसेरे भाई भैया प्रीतम ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले भी वे घर आए थे। मौसी ने अपने हाथों से उनके लिए भोजन बनाया था और उन्होंने बड़े प्रेम से वह भोजन किया था। किसी को क्या पता था कि वह मुलाकात आखिरी याद बन जाएगी। ##प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया तो भावुक हो उठा परिवार श्रद्धांजलि के दौरान एक और भावुक क्षण तब आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन नितिन नवीन के पास पहुंचा। प्रधानमंत्री ने शोभा रानी लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा इस दुख की घड़ी में याद किया जाना उनके लिए बड़ी सांत्वना की बात है। फोन पर व्यक्त किए गए संवेदना के शब्दों ने शोकाकुल परिवार को भावनात्मक संबल दिया। ##मौसी की स्मृति में लगाया पौधा, कहा 'यादें कभी नहीं मरतीं' घर के बगल में जब नितिन नवीन ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अपनी मौसी की स्मृति में पौधा लगाया, तब माहौल और भी भावुक हो गया। पौधा रोपते समय उन्होंने कहा कि इंसान भले इस दुनिया से चला जाए, लेकिन उसके संस्कार, उसका प्यार और उसकी यादें हमेशा जीवित रहती हैं। उनके हाथों से मिट्टी डालते हुए ऐसा लग रहा था मानो वे अपनी मौसी के प्रति कृतज्ञता और प्रेम को धरती में रोप रहे हों। परिवार के कई सदस्य इस दृश्य को देखकर अपनी भावनाएं रोक नहीं सके। ##चित्रांश समाज बोला - यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, रिश्तों की मिसाल है श्रद्धांजलि सभा में बोकारो, बेरमो, धनबाद, हज़ारीबाग़ और रांची से चित्रांश समाज के लोग पहुंचे थे। सभी ने कहा कि नितिन नवीन का इस दुख की घड़ी में बोकारो आना पूरे समाज के लिए भावनात्मक संदेश है। समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि बड़े पदों पर पहुंचने के बाद अक्सर लोग रिश्तों से दूर हो जाते हैं, लेकिन नितिन नवीन ने साबित कर दिया कि परिवार और संस्कार किसी भी पद से बड़े होते हैं। उन्होंने बिना भाषण दिए, बिना बड़े शब्दों का प्रयोग किए अपने व्यवहार से रिश्तों की ताकत का संदेश दिया। कार्यक्रम में अरुण कुमार सिन्हा, राज श्रीवास्तव, विराज श्रीवास्तव, रतन लाल, रमन सिन्हा, संजय सिन्हा, ऋचा प्रीतम, निरु श्रीवास्तव, रूबी, प्रीती व् अन्य। ##स्टील उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे श्रद्धांजलि अर्पित करने श्रद्धांजलि सभा में बोकारो स्टील प्लांट और ईएसएल स्टील लिमिटेड के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख संजय सिन्हा भी उपस्थित रहे। सभा के दौरान प्रिय रंजन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच कुछ समय तक आत्मीय बातचीत हुई। ##स्वागत के बीच भी चेहरे पर दिखता रहा अपनों को खोने का दर्द रांची से बोकारो आने के दौरान पेटरवार और नया मोड़ सहित कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच भी उनके चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की, लेकिन इस पूरे दौरे में उनकी प्राथमिकता अपने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताना ही रही। कार्यकर्ताओं ने भी महसूस किया कि यह दौरा राजनीतिक नहीं, बल्कि पूरी तरह पारिवारिक और भावनात्मक था। ##श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा नेता रोहित लाल सिंह, संजय त्यागी, महेंद्र राय, कमलेश राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत शोभा रानी लाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। चित्रगुप्त परिवार के कार्यक्रम में अरुण कुमार सिन्हा, राज श्रीवास्तव, विराज श्रीवास्तव, रतन लाल, रमन सिन्हा, संजय सिन्हा, संजय कुमार, संजय सिन्हा, भैया उत्तम, प्रवीण कुमार, लिटिल सिन्हा, ऋषि कुमार सिन्हा, जयशंकर जयपुरियार, मुकेश कुमार, ललित सिन्हा, एच एन लाल, जयंत सिन्हा, रामकुमार श्रीवास्तव, ऋचा प्रीतम, निरु श्रीवास्तव, रूबी, प्रीती व् अन्य।

Chas, Bokaro | Jun 7, 2026

एक श्रद्धांजलि, कई संदेश: नितिन नवीन के साथ दिखी कायस्थ एकता

#देश की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जब अपनी दिवंगत मौसी को श्रद्धांजलि देने बोकारो पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने एक बड़े नेता नहीं, बल्कि परिवार और संस्कारों से जुड़ा एक भावुक भांजा देखा। सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी दिवंगत मौसी शोभा रानी लाल को श्रद्धांजलि दी। घर के भीतर शोक का माहौल था, तो बाहर अपनों के साथ खड़े होने का संकल्प दिखाई दे रहा था।

सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि यह केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं था, बल्कि कायस्थ समाज की एकता, पारिवारिक मूल्यों और आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण था। समाज की एकजुटता यह संदेश दे रही थी कि कोई भी परिवार अकेला नहीं है। इस दुख की घड़ी में बोकारो, धनबाद, बेरमो और रांची से चित्रांश समाज के लोग पहुंचे। उनके मौसेरे भाई भैया प्रीतम ने कहा कि नितिन नवीन का यहां पहुंचना केवल पारिवारिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला भावनात्मक संदेश है।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा की भी मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय और पूर्व विधायक बिरंची नारायण समेत कई वरिष्ठ नेता शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने परिवार के बीच देखकर कार्यकर्ता भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी नितिन नवीन का रिश्तों और संस्कारों से जुड़ाव उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान है।

#bokaro
#NitinNavin
#BJP
#BJPNationalPresident
#ShobhaRaniLal
#BhaiyaPritam
#BokaroNews
#JharkhandNews
#PoliticalNews
#BJPLeadership #Kayastha #KayasthaSamaj #ProudKayastha #KayasthaCommunity #KayasthaPride #KayasthaParivar

एक श्रद्धांजलि, कई संदेश: नितिन नवीन के साथ दिखी कायस्थ एकता #देश की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जब अपनी दिवंगत मौसी को श्रद्धांजलि देने बोकारो पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने एक बड़े नेता नहीं, बल्कि परिवार और संस्कारों से जुड़ा एक भावुक भांजा देखा। सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी दिवंगत मौसी शोभा रानी लाल को श्रद्धांजलि दी। घर के भीतर शोक का माहौल था, तो बाहर अपनों के साथ खड़े होने का संकल्प दिखाई दे रहा था। सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि यह केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं था, बल्कि कायस्थ समाज की एकता, पारिवारिक मूल्यों और आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण था। समाज की एकजुटता यह संदेश दे रही थी कि कोई भी परिवार अकेला नहीं है। इस दुख की घड़ी में बोकारो, धनबाद, बेरमो और रांची से चित्रांश समाज के लोग पहुंचे। उनके मौसेरे भाई भैया प्रीतम ने कहा कि नितिन नवीन का यहां पहुंचना केवल पारिवारिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला भावनात्मक संदेश है। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा की भी मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय और पूर्व विधायक बिरंची नारायण समेत कई वरिष्ठ नेता शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने परिवार के बीच देखकर कार्यकर्ता भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी नितिन नवीन का रिश्तों और संस्कारों से जुड़ाव उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान है। #bokaro #NitinNavin #BJP #BJPNationalPresident #ShobhaRaniLal #BhaiyaPritam #BokaroNews #JharkhandNews #PoliticalNews #BJPLeadership #Kayastha #KayasthaSamaj #ProudKayastha #KayasthaCommunity #KayasthaPride #KayasthaParivar

Chas, Bokaro | Jun 7, 2026

8 से 10 करोड़ रोज़ का खेल? अवैध लॉटरी को लेकर धनबाद में हड़कंप

8 से 10 करोड़ रोज़ का खेल? अवैध लॉटरी को लेकर धनबाद में हड़कंप

Chas, Bokaro | Jun 6, 2026