आर्यन छात्र संगठन ने वीजीआर परिसर पौड़ी में बैठक कर किया छात्रसंघ चुनाव का आगाज
पौड़ी। 27 अगस्त 2026 को आर्यन छात्र संगठन की ओर से वीजीआर परिसर पौड़ी में छात्र-छात्राओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ छात्र नेताओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।पूर्व जिला अध्यक्ष कुश रावत ने कहा कि आर्यन छात्र संगठन लंबे समय से छात्र-छात्राओं के हितों के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करता रहेगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने आर्यन छात्र संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की।इस अवसर पर कुश रावत, पवन रावत, हिमांशु जाटव, योगेश, कुनाल, हर्षित, वंश, कमलेश, गौतम सहित कई छात्र मौजूद रहे। छात्राओं में सोनी, काजल, सिमरन, रिया और सोनम सहित अन्य छात्राओं ने भी बैठक में सहभागिता दी।
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026