तिलवाड़ा-सुमाड़ी में घर के बाथरूम में कैद हुआ गुलदार, रात 2 बजे कुत्ते का किया शिकार
तिलवाड़ा के सुमाड़ी क्षेत्र में पुराने स्टेट बैंक के पास एक मकान में देर रात गुलदार की दस्तक से हड़कंप मच गया। रात करीब 2 बजे गुलदार ने घर के पास एक कुत्ते का शिकार किया। इस दौरान मकान मालिक ने सूझबूझ दिखाते हुए गुलदार को बाथरूम में बंद कर दिया। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। रिहायशी इलाके में गुलदार की इस तरह मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है। अब वन विभाग की टीम के पहुंचने और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने का इंतजार है।
Pauri, Garhwal | Nov 15, 2026