Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
No post available

आप सभी मीडिया बंधुओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं

4 views | Basti, Basti | Feb 3, 2022

MORE NEWS

कांवड़ शिव भक्तों के लिए निःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन

बस्ती। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले शिव भक्तों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेड स्टार हॉस्पिटल, जिगिना चौराहा, नारंग रोड, बस्ती की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कांवड़ यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के दौरान शिव भक्तों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण, ब्लड शुगर की जांच और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर शिव भक्त शिविर में चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने शिव भक्तों से शिविर का लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की अपील की है।
रेड स्टार हॉस्पिटल की ओर से 24 घंटे सेवा उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई है। शिविर अथवा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8353989900 और 9919263839 पर संपर्क किया जा सकता है।
#nonfollowers #Bastinews #Viral

कांवड़ शिव भक्तों के लिए निःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन बस्ती। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले शिव भक्तों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेड स्टार हॉस्पिटल, जिगिना चौराहा, नारंग रोड, बस्ती की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कांवड़ यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के दौरान शिव भक्तों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण, ब्लड शुगर की जांच और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर शिव भक्त शिविर में चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने शिव भक्तों से शिविर का लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की अपील की है। रेड स्टार हॉस्पिटल की ओर से 24 घंटे सेवा उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई है। शिविर अथवा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8353989900 और 9919263839 पर संपर्क किया जा सकता है। #nonfollowers #Bastinews #Viral

Basti, Basti | Aug 11, 2026

अखिलेश भैया नहीं, अंकल’, आकाश आनंद ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, सपा प्रमुख और राहुल पर बोला हमला, तेवर वही, अंदाज नया..
#nonfollowers #BSP #आकाश_आनंद

अखिलेश भैया नहीं, अंकल’, आकाश आनंद ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, सपा प्रमुख और राहुल पर बोला हमला, तेवर वही, अंदाज नया.. #nonfollowers #BSP #आकाश_आनंद

Basti, Basti | Aug 11, 2026

* मध्यरात्रि भदेश्वरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा* मंदिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश*
          जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 11 अगस्त 2026

बस्ती : श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार देर रात करीब 12 बजे जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। 

यहां पहुंचकर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबा के दर्शन हेतु आए कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अचानक डीएम-एसपी को अपने बीच पाकर कांवड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से गूंज उठा।

*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों के सुगम आवागमन और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए।

डीएम ने कहा कि "कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।"_  
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। देर रात तक अधिकारियों की मौजूदगी और कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा से भक्ति एवं उत्साह का माहौल और भी भावुक हो गया।
इस अवसर पर *मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी राजेश यादव* सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

                       *संवाददाता हरी ओम प्रकाश*  
                *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

* मध्यरात्रि भदेश्वरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा* मंदिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 11 अगस्त 2026 बस्ती : श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार देर रात करीब 12 बजे जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबा के दर्शन हेतु आए कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अचानक डीएम-एसपी को अपने बीच पाकर कांवड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से गूंज उठा। *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों के सुगम आवागमन और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। डीएम ने कहा कि "कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।"_ एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। देर रात तक अधिकारियों की मौजूदगी और कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा से भक्ति एवं उत्साह का माहौल और भी भावुक हो गया। इस अवसर पर *मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी राजेश यादव* सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Aug 11, 2026

Basti, Basti | Aug 11, 2026

भंडारे में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मनोज तिवारी समेत चर्चित कलाकारों के गीतों पर झूमे कांवड़ यात्री, सेवा शिविर में भोजन-स्वास्थ्य और विश्राम की रही व्यवस्था

बस्ती। श्रावण मास में अयोध्या धाम से पवित्र सरयू जल लेकर बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम की ओर बढ़ रहे कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए मां शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित सेवा शिविर में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशाल भंडारे में लाखों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-प्रदेश के चर्चित कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मनोज तिवारी सहित अन्य कलाकारों के गीतों पर कांवड़ यात्री जमकर झूमे।

मां शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह सुड्डू के नेतृत्व में आयोजित सेवा अभियान में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और विश्राम सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। संस्था की ओर से इस वर्ष करीब दो लाख कांवड़ यात्रियों की सेवा का लक्ष्य रखा गया था। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को सेवा शिविर में तैनात किया गया।

सुबह से लगने लगीं श्रद्धालुओं की कतारें

विशाल भंडारे में सुबह से ही कांवड़ यात्रियों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। अयोध्या से पैदल चलकर बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों ने यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरित करने में जुटे रहे। यात्रा की थकान के बीच भंडारे की व्यवस्था कांवड़ यात्रियों के लिए राहत का बड़ा केंद्र बनी रही।

तेज प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल भंडारा आयोजित करना नहीं, बल्कि कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना है। बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम की ओर जाने वाले शिवभक्तों की सेवा करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है।

स्वास्थ्य शिविर में भी मिली निःशुल्क सुविधा

सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था की गई। लंबी पैदल यात्रा के दौरान थकान और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वयंसेवकों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं तक सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सेवा शिविर में आयोजित भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भोजपुरी एवं लोक संगीत जगत के चर्चित कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मनोज तिवारी, पवन सिंह, कल्पना पटवारी, शेखर जायसवाल और आर्यन बाबू सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों पर शिवभक्तों ने जमकर तालियां बजाईं और भक्ति गीतों का आनंद लिया।

कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भजन और लोकगीतों की धुन पर झूमते नजर आए।

स्थानीय कलाकारों को भी मिला मंच

आयोजन में बस्ती के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि सेवा के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। स्थानीय प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया।

सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश

तेज प्रताप सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी देती है। लाखों शिवभक्तों की सेवा का अवसर मिलना संस्था के लिए गौरव की बात है। भंडारे से लेकर स्वास्थ्य शिविर, विश्राम व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और भक्तिमय वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

आयोजन के दौरान संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। प्रसाद ग्रहण करने के बाद शिवभक्तों ने भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूरे आयोजन स्थल पर गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष ने माहौल को शिवमय बना दिया।

भंडारे में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद मनोज तिवारी समेत चर्चित कलाकारों के गीतों पर झूमे कांवड़ यात्री, सेवा शिविर में भोजन-स्वास्थ्य और विश्राम की रही व्यवस्था बस्ती। श्रावण मास में अयोध्या धाम से पवित्र सरयू जल लेकर बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम की ओर बढ़ रहे कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए मां शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित सेवा शिविर में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशाल भंडारे में लाखों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-प्रदेश के चर्चित कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मनोज तिवारी सहित अन्य कलाकारों के गीतों पर कांवड़ यात्री जमकर झूमे। मां शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह सुड्डू के नेतृत्व में आयोजित सेवा अभियान में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और विश्राम सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। संस्था की ओर से इस वर्ष करीब दो लाख कांवड़ यात्रियों की सेवा का लक्ष्य रखा गया था। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को सेवा शिविर में तैनात किया गया। सुबह से लगने लगीं श्रद्धालुओं की कतारें विशाल भंडारे में सुबह से ही कांवड़ यात्रियों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। अयोध्या से पैदल चलकर बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों ने यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरित करने में जुटे रहे। यात्रा की थकान के बीच भंडारे की व्यवस्था कांवड़ यात्रियों के लिए राहत का बड़ा केंद्र बनी रही। तेज प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल भंडारा आयोजित करना नहीं, बल्कि कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना है। बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम की ओर जाने वाले शिवभक्तों की सेवा करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है। स्वास्थ्य शिविर में भी मिली निःशुल्क सुविधा सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था की गई। लंबी पैदल यात्रा के दौरान थकान और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वयंसेवकों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं तक सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां सेवा शिविर में आयोजित भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भोजपुरी एवं लोक संगीत जगत के चर्चित कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मनोज तिवारी, पवन सिंह, कल्पना पटवारी, शेखर जायसवाल और आर्यन बाबू सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों पर शिवभक्तों ने जमकर तालियां बजाईं और भक्ति गीतों का आनंद लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भजन और लोकगीतों की धुन पर झूमते नजर आए। स्थानीय कलाकारों को भी मिला मंच आयोजन में बस्ती के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि सेवा के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। स्थानीय प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया। सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश तेज प्रताप सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी देती है। लाखों शिवभक्तों की सेवा का अवसर मिलना संस्था के लिए गौरव की बात है। भंडारे से लेकर स्वास्थ्य शिविर, विश्राम व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और भक्तिमय वातावरण उपलब्ध कराना रहा। आयोजन के दौरान संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। प्रसाद ग्रहण करने के बाद शिवभक्तों ने भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूरे आयोजन स्थल पर गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष ने माहौल को शिवमय बना दिया।

Basti, Basti | Aug 11, 2026

आप सभी मीडिया बंधुओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं - Basti News