
यूनीक साइंस एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव
बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा एवं गोपियों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों में युवान ग्रुप ने राधा कृष्ण के झांकी पर डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। विद्यालय में 'लिटिल कान्हा कॉम्पटिशन ' का आयोजन किया गया जिसमें आशवी, गार्गी प्रजापति, उदित श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान, समर, काव्या श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान, ऋतुवी, अवंतिका सिंह, आंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहिना खान तथा काव्या श्रीवास्तव ने राधा गोरी गोरी और आन्या ने आज राधा का श्याम याद आ गया गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमारे लिए केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, सत्य, कर्तव्य और संस्कारों का संदेश देने वाला पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की हमारा प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से भी जोड़ा जाए। आज बच्चों ने जिस उत्साह और सुंदर प्रस्तुतियों के साथ जन्माष्टमी मनाई, वह निश्चित रूप से सराहनीय है।
बच्चों के सुंदर प्रस्तुति पर उपहार देकर उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।
Basti, Basti | Sep 3, 2026