Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा समाहरणालय परिसर, में राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर 28 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय परिसर, सीतामढ़ी में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना ‘संबल’ के तहत कुल 28 चलंत रूप से दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्रदान कर लाभान्वित किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत या उससे अधिक चलंत रूप से दिव्यांग लाभुकों को शिक्षा अथवा रोजगार के लिए बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाती है। बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिलने से लाभुकों को अपने कार्यस्थल, शिक्षण संस्थान एवं अन्य आवश्यक स्थानों तक आने-जाने में सहूलियत होगी। इससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों का बेहतर लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सुश्री जया सहित समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। - Sitamarhi News