सुरसंड प्रखंड क्षेत्र में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया, प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार सिंह ने किया, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रंभा कुमारी ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लालू कुमार ने, थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष लाल किशोर कुमार गुप्ता, सर्किल में परशुराम कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।