रोहतास की तेलकप पंचायत ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया बिहार का मान
रोहतास जिले की तेलकप पंचायत की मुखिया अनिता टोप्पो को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में “नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार” के तहत पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए तेलकप पंचायत को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।
यह उपलब्धि न केवल तेलकप पंचायत बल्कि पूरे रोहतास जिला और बिहार के लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान पर पंचायतवासियों में खुशी की लहर है और लोगों ने मुखिया अनिता टोप्पो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#Rohtas #TelkapPanchayat #AnitaToppo #NationalPanchayatAward #NanajiDeshmukhAward #BiharPride #PanchayatiRaj #RohtasNews