राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होकर लौटे रोहतास प्रखंड के जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में सम्मान प्राप्त करने के बाद नई दिल्ली से लौटे तेलकप पंचायत की मुखिया अनीता टोप्पो, समहुता पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार एवं पंचायत सचिव शिवेन्दु कुमार का रोहतास में जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच क्षेत्रवासियों ने अपनी खुशी व्यक्त की।
एक ही प्रखंड की दो पंचायतों के मुखिया और एक पंचायत सचिव को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से पूरे रोहतास जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है। यह सम्मान पंचायतों में उत्कृष्ट विकास कार्यों, सुशासन, जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया।
वीडियो में देखें स्वागत समारोह की खास झलकियां और सम्मानित जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं।
स्थान: रोहतास, बिहार
#NationalPanchayatAward #Rohtas #AnitaToppo #RanjitKumar #PanchayatAward #BiharPanchayat #RuralDevelopment #RohtasNews #BiharNews #ApnaRohtas #LocalNews #PanchayatiRaj #GramPanchayat #IndiaDevelopment #NewsUpdate