35 वर्षों बाद विकास की नई राह, यदुनाथपुर–बेलदुरिया सड़क निर्माण का शिलान्यास
नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर (नेवरिया टोला) से बेलदुरिया गांव तक बनने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी जिला परिषद सड़क का शिलान्यास पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव द्वारा किया गया। सड़क निर्माण कार्य के संवेदक राकेश चौबे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग लगभग 35 वर्षों से बंद पड़ा था। लोगों को आवागमन के लिए जंगल के खतरनाक रास्तों का सहारा लेना पड़ता था। पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में विकास कार्य भी लंबे समय तक बाधित रहे। अब सड़क निर्माण शुरू होने से बेलदुरिया सहित आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के लिए वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा। सड़क बनने के बाद आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व मुखिया बलराम सिंह, हरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, डब्लू चौधरी, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#Nauhatta #Rohtas #Bihar #RoadConstruction #Development #Belduria #Yadunathpur #LocalNews