
#बालाघाट
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है। आज दिनांक 11-09-2026 को 04 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
अभियान के दौरान आज कुल 490 मरीजों में से 453 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 37 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णतः स्वस्थ हैं। घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 6,560 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 1,167 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए, जिसमें 453 को अस्पताल में एवं 677 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया।
घर-घर सर्वेक्षण की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 18 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 06 पीएम जनमन एएनएम/आशा की सेवाएं लगाई गई हैं। सर्वे के दौरान 973 लोगों को क्लोरीन की गोलियां तथा 11,408 लोगों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए। अब तक कुल 458 बस्तियों में कुल 20,838 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
#CMMadhyaPradesh #healthminmp #minphemp #WelfareTribal #mp_wcdmp #JansamparkMP #minprdd #minmpkrishi #minforestmp