पांगी के शोर में दर्दनाक हादसा, 33 KV लाइन पर काम कर रहे 23 वर्षीय युवक की 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत
जिला चम्बा की पांगी घाटी के शोर गांव के समीप 33 केवी विद्युत लाइन पर काम करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के खंभे पर तारें लगाने के दौरान पैर फिसलने से 23 वर्षीय तारिक हुसैन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
#Pangi #Chamba #Shor #HimachalPradesh #AccidentNews #ElectricLineAccident #33KVLine #TariqHussain #ChambaNews #PangiValley #HimachalNews #BreakingNews #ElectricalAccident #LatestNews
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026