पंचायत चुनावों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, संगठनात्मक तैयारियों पर किया मंथन
जयपुर/जैसलमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जैसलमेर जिले में भाजपा के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति बताया।
इस दौरान पूर्ण एकजुटता, बेहतर समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। भाजपा की ओर से सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक समन्वय के साथ चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
भरतपुर तक न्यूज | खबर हमारी, फैसला आपका
Weir, Bharatpur | Nov 11, 2026