
#नालंदा - (रहूई)छिनतई कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का पर्स और सोने की लॉकेट बरामद
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
रहुई थाना पुलिस ने छिनतई के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई का पर्स और सोने की लॉकेट भी बरामद की है। मामले में एक अन्य व्यक्ति के पास से सोने की लॉकेट बरामद होने की भी जानकारी दी गई है।
पुलिस के अनुसार, रहुई थाना कांड संख्या 419/26, दिनांक 20 अगस्त 2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए रामपुर गांव निवासी किरानी यादव, पिता बिंदा यादव तथा शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के महादेवगंज निवासी विनोद कुमार, पिता इन्द्रदेव प्रसाद को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, रामपुर निवासी संजीत कुमार, पिता गोरेलाल यादव के पास से छिनतई की घटना से संबंधित सोने की लॉकेट बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस छिनतई की घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और अग्रतर कार्रवाई जारी है।
Rahui, Nalanda | Aug 21, 2026