
सुरसा पुलिस ने सोलर प्लेट चोरी का खुलासा किया, छह आरोपी गिरफ्तार
हरदोई। थाना सुरसा पुलिस ने सोलर प्लेट चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पांच सोलर प्लेटें, एक पिकअप डाला और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को ग्राम डोलिया निवासी दुलीचन्द्र पुत्र स्वर्गीय मक्खन ने थाना सुरसा में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके खेत पर लगी सोलर प्लेटें चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा अपराध संख्या 201/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों सूरजपाल पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम डोलिया थाना सुरसा, रामजी पुत्र रामलटे निवासी ग्राम महेवा थाना मझिला, अनुज कुमार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम डोलिया थाना सुरसा, सत्यम पुत्र देशराज निवासी ग्राम कुतुआपुर थाना कोतवाली शहर, मोनू पुत्र बालकराम निवासी ग्राम डोलिया थाना सुरसा तथा शिवा पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम फाफीपुरवा मजरा डोलिया थाना सुरसा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पांच सोलर प्लेटें, एक पिकअप डाला तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद तौफीक, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार रावत, कांस्टेबल महेंद्र, युवराज सिंह, वैभव त्रिपाठी, रिंकू कांस्टेबल धीरज, हेमेंद्र सिंह पाल तथा मोनू कुमार शामिल रहे।
Bilgram, Hardoi | Jun 24, 2026