
शहडोल के निलंबित ट्रैफिक हवलदार सुपर कॉप विवेकानंद तिवारी की मुश्किले बढ़ी,उनकी पत्नी की आय को लेकर जांच शुरू
-------------------------------------------------------
मध्य प्रदेश शहडोल यातायात पुलिस के पूर्व हेड कांस्टेबल #Vivekanand_Tiwari की मश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। निलंबन के बाद तिवारी ने पलिस विभाग से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देते समय उन्होंने कहा था कि अब वे परे देश में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। शहडोल पुलिस ने उनकी पत्नी की आय को लेकर जांच शरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, तिवारी से जुड़े सभी सोशल मीडिया अकाउंट उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं और डन प्लेटफॉर्म्स से होने वाली कमार्ड भी उन्हीं के बैंक खाते में आती रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी पुलिस ने इस संबंध में पत्र जारी कर आय के स्रोतों की जांच शरू कर दी है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं इसमें कोर्ड गैर-काननी लेनदेन या अनियमितता तो नहीं है। यानि इस्तीफे के बाद भी विवेकानंद तिवारी की मश्किलें कम नहीं हुरई हैं,अब जांच का दायरा और बढ़ गया है।
(हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं)