जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में प्रवेश हेतु आवेदन अब 30 जून तक
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ (शहडोल) ने जानकारी दी है कि पीएम श्री स्कूल ज.न.वि. मऊ, ब्योहारी, जिला-शहडोल की कक्षा ग्यारहवी में प्रवेश हेतु (Humanities) संकाय हेतु नीचे दिये गए QR CODE पर आवेदन फॉर्म आमंत्रित हैं। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 11 हेतु इस विद्यालय पर आकर अपना आवेदन जमा कर सकते है,
या ईमेल आईडी के माध्यम से jnvshahdol123@gmail.com पर आवेदन भेज सकते है। जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 जून निर्धारित किया गया है। शहडोल जिले मे निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में 10 वीं पास छात्र/छात्रायें इसके लिए पात्र हैं। विस्तृत विवरण एवं आवेदन फार्म के लिए हेल्पडेस्क नं. 9039918711 पर संपर्क कर सकते हैं।
#शहडोल
2 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026