बस्ती में चोरी की चार बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों लवकुश चौहान और इरफान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की चार बैटरियां (ANS), वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉयड मोबाइल और 220 रुपये नकद बरामद किए। बरामद बैटरियां मेढ़इया शुक्ल स्थित पानी की टंकी समेत अन्य स्थानों से चोरी हुई थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 नवंबर को लालपुर कूड़ा घर के पास तिराहे से गिरफ्तार किया।
Basti, Basti | Nov 12, 2026