उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज का हरदोई दौरा निरस्त
अपरिहार्य कारणों से रद्द हुआ भ्रमण कार्यक्रम, डीएम और एसपी को जारी किया गया पत्र
हरदोई। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बुधवार, 21 अक्टूबर को प्रस्तावित हरदोई दौरा निरस्त कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से 20 अक्टूबर को जारी आधिकारिक पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।
कार्यालय उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ से जारी पत्र में अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए दौरा निरस्त किए जाने की बात कही गई है। पत्र जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरदोई को भेजा गया है। इसमें संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से सभी संबंधित लोगों को कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र पर उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी के हस्ताक्षर हैं। दौरा निरस्त होने के बाद अब बुधवार को उप मुख्यमंत्री का हरदोई आगमन नहीं होगा।
Bilgram, Hardoi | Oct 21, 2026