सांडी में सपा कार्यकर्ता को थाने में बैठाने की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक अनिल वर्मा, पुलिस से बातचीत कर छुड़वाया
हरदोई। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान सांडी ब्लॉक क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाता पर्चियां बांट रहे सपा कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा थाने में बैठाए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे।
पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने पुलिस प्रशासन से बातचीत की और सपा कार्यकर्ताओं को छुड़वाया। इसके बाद वह बूथ संख्या 67 स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे, जहां मतदाता पर्चियों की जांच किए जाने को लेकर उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान मतदाता पर्चियों को लेकर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। हालांकि, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता को किस कारण थाने में बैठाया था, इस संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
Bilgram, Hardoi | Oct 23, 2026