Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
journalistrkgiri
बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के कार्यकाल को विकास व प्रयास के नजरिए से आप 10 में से कितने अंक देंगे? कमेंट्स करें...
Basti, Basti
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
बस्ती जिले के भानपुर की जन चौपाल में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्देः अरविन्द राजभर ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश.. #बस्ती #भानपुर #रुधौली #जनचौपाल #अरविन्दराजभर #सुभासपा #भाजपा #जनसमस्या #जनसंपर्क #संगठन #उत्तरप्रदेश #Basti #Bhanpur
Basti, Basti | Oct 2, 2026
जनपद में भाजपा को मिल रहा लगातार झटका कायस्थ समाज की सियासी सक्रियता से बदलेगा बस्ती का चुनावी समीकरण? बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों का सपा में शामिल होना चर्चा में, अलग कायस्थ पार्टी के गठन से 2027 में नए समीकरण बनने के संकेत बस्ती। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बस्ती की सियासत में सामाजिक समीकरणों को लेकर हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आई। इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दूसरी ओर, कायस्थ समाज को राजनीतिक रूप से संगठित करने के उद्देश्य से अलग कायस्थ पार्टी के गठन और आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कायस्थ पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया गया है।
Basti, Basti | Oct 2, 2026
*गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में एकता-अखंडता की शपथ, दो मुख्य आरक्षियों को मिला गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक - बस्ती* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में श्रद्धांजलि और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया और अपर राज्य रेडियो अधिकारी मोहन लाल की मौजूदगी में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान एसपी बस्ती ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा और परिश्रम के मार्ग पर चलने की अपील की और राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा के लिए योगदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित दो मुख्य आरक्षियों को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मु.आ. प्रमोद कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी हरैया कार्यालय और मु.आ. ऋषिकेश मणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय शामिल हैं। एसपी ने दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही 9 अनुचरों को उपहार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बस्ती सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026
*गांधी-शास्त्री जयंती पर थाना छावनी में ध्वजारोहण, महापुरुषों के योगदान को किया याद - बस्ती* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* थाना छावनी में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के जीवन वृत्त और देश की आजादी व राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने "जय जवान जय किसान" के नारे से देश को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को उनके दिखाए सन्मार्ग पर चलकर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान थाने के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026
*बस्ती मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने फहराया तिरंगा, कहा - गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाएं - बस्ती* *बस्ती, 02 अक्टूबर 2026।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंडलायुक्त कार्यालय पर समारोहपूर्वक मनाई गई। मंडलायुक्त *वैभव श्रीवास्तव* ने कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया, सभी ने तिरंगे का अभिवादन किया और राष्ट्रगान गाया। सभागार में उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का व्यक्तित्व व कृतित्व सादगीपूर्ण रहा। हम सभी को इनके आदर्शों को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। गोष्ठी में अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश की जटिल परिस्थितियों का अध्ययन कर देश को आजादी दिलाई और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम किया। अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरित होकर जनमानस आजादी के आंदोलन में जागृत हुआ। संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने कहा कि सत्य और अहिंसा गांधी जी के दो अचूक अस्त्र थे। इस अवसर पर सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाग की संगीत शिक्षिका पंखुड़ी मिश्रा के निर्देशन में छात्राओं अर्पिता, अदिति, रक्षिता ने गांधी जी का प्रिय भजन प्रस्तुत किया। सुंदर प्रस्तुति के लिए सभी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपश्रमायुक्त रचना केशरवानी, निरीक्षक अश्वनी कन्नौजिया, संतोष पाण्डेय, बजरंग बली पाण्डेय, शैलेष श्रीवास्तव सहित कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे। संचालन जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026
.*बस्ती।* गांधी और शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर पत्रकार हरि ओम प्रकाश ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के जय जवान-जय किसान के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। यह आयोजन कटरा-बस्ती डिवीजन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां उपस्थित लोगों ने भी महापुरुषों को याद किया
Basti, Basti | Oct 2, 2026
*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, गांधी-शास्त्री जयंती पर दिलाई एकता की शपथ - बस्ती* *जनपद बस्ती, 02 अक्टूबर 2026।* कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी के 157वें जन्म दिवस पर जिलाधिकारी *श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभाकक्ष में गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने सत्य, अहिंसा व सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में हमें महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। आम जनमानस कार्यालय में समस्या लेकर आए तो उसकी समस्या को शीघ्र निस्तारित किया जाए। उच्च पद पर रह कर भी जीवन में सादगी का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर के दिन उनके जीवन पर आधारित किताबों को पढ़ना चाहिए और उनके विचारों को जीवन में ढालना चाहिए। विविधता में एकता स्थापित करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गांधी कला भवन में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और परिसर में आम का पौधरोपण किया। इस अवसर पर जीआईसी की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, हिमांशु कुमार हरि ओम प्रकाश पत्रकार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन मो. काजी अनवार हुसैन ने किया। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदू दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026
*शासन स्तर पर लंबित मांगों को लेकर न्यायालय कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, 25 अक्टूबर को लखनऊ में होगा प्रदेशव्यापी सत्याग्रह* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शासन स्तर पर वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर चलाए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जनपद न्यायालय बस्ती के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रध्वज के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए शासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकृष्ट कराया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत संघ के मार्गदर्शक अवध बिहारी श्रीवास्तव ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ की। हाथों में तिरंगा लिए कर्मचारियों ने अनुशासित तरीके से न्यायालय परिसर से यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें वर्षों से शासन के विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं, जिनका सीधा संबंध सेवा-शर्तों, पदोन्नति, वेतनमान और कार्य सुविधाओं से है। संघ के अध्यक्ष भागवत शुक्ल ने कहा कि न्यायालय कर्मचारी न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वादकारियों के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि न्यायालय कर्मचारियों का कार्य सामान्य लिपिकीय कार्य नहीं है, बल्कि यह विशिष्ट विधिक प्रकृति का दायित्व है, इसलिए कार्य के अनुरूप वेतनमान मिलना चाहिए। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यह तिरंगा यात्रा आंदोलन का अंतिम पड़ाव नहीं है। यदि शासन ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो 25 अक्टूबर को प्रदेश भर के न्यायालय कर्मचारी लखनऊ में एकत्र होकर प्रदेशव्यापी सत्याग्रह करेंगे। सचिव संतोष कुमार त्रिपाठी ने प्रमुख मांगों के बारे में बताया - लिपिकीय संवर्ग का प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे (लेवल-5) किया जाए, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक हो, 14वें वित्त आयोग के तहत एफटीसी में संविदा कर्मचारियों को 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि और नियमितीकरण किया जाए, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पदोन्नति में 50 प्रतिशत शिथिलीकरण, 4600 ग्रेड पे वाले पदों को राजपत्रित दर्जा, बयान लेखक के पद सृजन, मकान किराया भत्ते का पुनरीक्षण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के विलुप्त पद को पुनः सृजित किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और संयुक्त सचिव रोहित कुमार जायसवाल ने कहा कि जनपद न्यायालयों में कर्मचारियों की भारी कमी है, नए पदों का सृजन जरूरी है और तब तक अतिरिक्त कार्य भत्ता दिया जाए। मीडिया प्रभारी उमेश चंद्र जायसवाल ने कहा कि यह संघर्ष व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है। इस दौरान अमित कुमार श्रीवास्तव, नियाज अहमद, आदर्श श्रीवास्तव, सुमित झा, जैनेन्द्र यादव, मनोज कुमार, वैशाली गुप्ता, आराधना, प्रिन्सी, अंजू सागर सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026
गांधी और शास्त्री जी के आदर्श राष्ट्रसेवा की प्रेरणा: इंजीनियर अरविंद पाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 2 अक्टूबर को जनपद बस्ती में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने दोनों महान राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा राष्ट्रसेवा में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश और समाज के लिए समर्पण, सादगी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देता है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और दृढ़ नेतृत्व के जरिए देशसेवा की मिसाल कायम की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा स्थलों एवं आसपास के परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके विचारों और आदर्शों को अपने व्यवहार एवं जीवन में उतारा जाए। महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समानता का संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन से जोड़ते हुए सत्य और अहिंसा को संघर्ष का माध्यम बनाया। उनका जीवन सादगी और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अपने जीवन का आधार बनाया। उनका प्रसिद्ध आह्वान ‘जय जवान, जय किसान’ देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था के महत्व को रेखांकित करता है। शास्त्री जी का सार्वजनिक जीवन ईमानदार नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा पीढ़ी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। सत्य, स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाकर ही मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।
Basti, Basti | Oct 2, 2026