.*बस्ती।* गांधी और शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर पत्रकार हरि ओम प्रकाश ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के जय जवान-जय किसान के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। यह आयोजन कटरा-बस्ती डिवीजन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां उपस्थित लोगों ने भी महापुरुषों को याद किया
Basti, Basti | Oct 2, 2026