*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, गांधी-शास्त्री जयंती पर दिलाई एकता की शपथ - बस्ती*
*जनपद बस्ती, 02 अक्टूबर 2026।* कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी के 157वें जन्म दिवस पर जिलाधिकारी *श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभाकक्ष में गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने सत्य, अहिंसा व सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में हमें महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। आम जनमानस कार्यालय में समस्या लेकर आए तो उसकी समस्या को शीघ्र निस्तारित किया जाए। उच्च पद पर रह कर भी जीवन में सादगी का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर के दिन उनके जीवन पर आधारित किताबों को पढ़ना चाहिए और उनके विचारों को जीवन में ढालना चाहिए। विविधता में एकता स्थापित करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गांधी कला भवन में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और परिसर में आम का पौधरोपण किया।
इस अवसर पर जीआईसी की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, हिमांशु कुमार हरि ओम प्रकाश पत्रकार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन मो. काजी अनवार हुसैन ने किया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदू दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026