Public App Logo
बिहार पुलिस के हथियारों को लेकर बड़ा फैसला! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सामान्य पुलिस ड्यूटी में हथियारों के इस्तेमाल को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब भीड़ नियंत्रण, प्रदर्शन, जुलूस और सामान्य कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में AK-47, INSAS और SLR जैसे असॉल्ट हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इन अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग उग्रवाद, आतंकवाद और दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियानों जैसी गंभीर परिस्थितियों में ही किया जाएगा। 📍 यह व्यवस्था बिहार के सभी 38 जिलों में लागू होगी। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि सामान्य ड्यूटी में अत्याधुनिक हथियारों का अनावश्यक प्रदर्शन आम लोगों में भय और तनाव पैदा कर सकता है। इसलिए परिस्थितियों के अनुसार हथियारों के इस्तेमाल का निर्णय लिया जाएगा। #TirhutNews #BiharPolice #BiharNews #PoliceRules #AK47 #INSAS #SLR #LawAndOrder #BiharGovernment #BreakingNews - Bihar News