उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने दिल्ली से उज्जैन आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी ने उन्हीं श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी। मंगलवार अलसुबह बैरिकेड खुलने के बाद अचानक व्यवस्था बिगड़ गई थी।
महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद का सिलसिला थम नहीं रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के साथ सुरक्षाकर्मियों की अभद्रता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार तड़के दिल्ली से आए श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आ गया।
#UjjainNews #MPNews #MahakalMandir #MahakalUjjain #BhasmaAarti #Virat24News #MPPolice #MadhyaPradesh