बाड़ी: ग्राम पीथनपुर में अज्ञात व्यक्ति ने एक घर में लगाई आग; गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख, मामला दर्ज
Badi, Raisen | Apr 3, 2025 गुरुवार को 10:00 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है की। बाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिथनपुर में अज्ञात आरोपी ने फरियादी ताहर सिंह शिल्पी के घर में आग लगा दी। जिसके कारण घर में रखा गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। फरियादी के आवेदन पर बड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। घटना आज सुबह 6 बजे की बताई गई है।