
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने की नमूना कार्यवाही
मौ क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नमूना कार्यवाही की गई। साथ ही मौ स्थित आरओ प्लांट की शिकायत के आधार पर जांच की गई। मौके पर फर्म संचालक उपस्थित नहीं मिले, फर्म पर उपस्थित व्यक्ति पूरन सिंह एवं फर्म संचालक की पत्नी से खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं वॉटर रिपोर्ट मांगे जाने पर फर्म संचालक के आने पर दिखाने को कहा। साथ ही प्राप्त सूचना के आधार पर फर्म परिसर के पास में ही दूसरे गोदाम में पानी/कोल्ड्रिंक की बोतलों का स्टॉक रखा हुआ पाया गया, जिसका ताला लगा हुआ था।
फर्म संचालक के आने तक माल गोदाम को शट-डाउन किया गया एवं मौ स्थित गिर्राज डेयरी प्रो. विनोद यादव से दूध का नमूना, संजीव जैन फर्म- सिद्धांत ट्रेडिंग कंपनी से अंबिक लव स्टार कैरेमल टॉफी का नमूना, जंडेल सिंह गुर्जर मौ से मावा का नमूना, पुष्पेन्द्र कुमार जैन प्रो. फर्म प्रसिद्धि सेल्स एजेंसी से सोन पपड़ी का नमूना, प्रो. रामबिहारी राठौर फर्म - सिद्ध बाबा डेयरी से मावा का नमूना, बृजेश कुशवाह पुत्र बाल किशोर कुशवाह मौ से नमकीन एवं बिस्किट के नमूने जांच वास्ते लिए जाकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh।
#भिण्ड
#Bhind