देहरा पुलिस ने 2.62 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी दबोचा
#timesofhimachal
Ashish Sharma
देहरा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.62 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी करण ठाकुर निवासी कालीधार, ज्वालामुखी के खिलाफ FIR No. 49/2026 दर्ज की है। आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 21, 61 एवं 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले का अन्वेषण जारी है।