सिकटी में नेपाल से शराब तस्करी का खुलासा! 70.8 लीटर नेपाली शराब के साथ 45 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार
सिकटी थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के समीप बारूदह इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 70.800 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नो-मैन्स लैंड से करीब 500 मीटर भारत की ओर छापेमारी की गई, जहां मुजाहिद (45 वर्ष) को दो बोरियों में रखी कुल 236 बोतल फाइटर ब्लैक नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब में एक बोरे से 120 बोतल और दूसरे बोरे से 116 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।
#SiktiNews #ArariaNews #BiharNews #NepaliSharab #SharabTastkari #IndiaNepalBorder #BreakingNews #BiharPolice #CrimeNews #Araria #Sikti #PiExpressNews
Araria, Araria | Sep 6, 2026