Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
newsnetwork101
फारबिसगंज : खाद की किल्लत और अधिक कीमत की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गोदामों में छापेमारी !
Araria, Araria
| Sep 12, 2026
MORE NEWS
व्यापारियों संग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मोहिनी देवी विद्यालय में किया संगोष्ठी #व्यापारी #Araria #भाजपा #sanjaysaravagi
Araria, Araria | Sep 12, 2026
फारबिसगंज : सेवा संकल्प अभियान को मिलेगी गति, फारबिसगंज पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष !
Araria, Araria | Sep 12, 2026
जर्जर सड़क से परेशान थे ग्रामीण, अब शुरू हुई मरम्मत—मोईदुर रहमान उर्फ नायक ने कराया काम
Araria, Araria | Sep 12, 2026
अररिया पुलिस में बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बेहतर पुलिसिंग और उल्लेखनीय उपलब्धियों पर 10 पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया है।पुरस्कृत होने वालों में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य और कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार भी शामिल हैं। जिले में बेहतर पुलिसिंग और उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 पुलिस पदाधिकारियों को अगस्त 2026 के लिए पुरस्कृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई, मादक पदार्थों की बरामदगी, शराब बरामदगी, नेपाली मुद्रा की बरामदगी सहित अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर पदाधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है।पुरस्कृत होने वालों में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य और कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार भी शामिल हैं। इनके अलावा फारबिसगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार, जोगबनी के अपर थानाध्यक्ष धन प्रसाद, बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता, अररिया आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, बैरगाछी के अपर थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, डीआईयू अररिया तथा बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार को भी पुरस्कृत किया गया है।पुलिस विभाग के अनुसार, अगस्त माह में बेहतर कार्य और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार दिया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार की ओर से बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किए जाने से पुलिस टीम में कार्य के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह सम्मान जिले में प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों के प्रयासों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
Araria, Araria | Sep 11, 2026
अररिया समाहरणालय में दिवंगत सहायक प्रशासी पदाधिकारी शिवचंद ऋषिदेव को दी गई श्रद्धांजलि अररिया अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित सहायक प्रशासी पदाधिकारी श्री शिवचंद ऋषिदेव का दिनांक 10 सितंबर 2026 को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर समाहरणालय अररिया में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस शोकसभा में समाहरणालय अररिया, विभिन्न अभिकरणों, अनुमंडल कार्यालय एवं जिले के अन्य कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Araria, Araria | Sep 11, 2026
अररिया जनता दरबार में 157 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार में कुल 157 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में ठेंगापुर, जोकीहाट निवासी मोहम्मद इसराइल ने मृतक परिजन के लिए मुआवजा भुगतान को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं जदिया, सुपौल निवासी बंधु ऋषिदेव ने सड़क दुर्घटना में पुत्र के मृत्यु के उपरांत मुआवजा राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। अररिया निवासी राजेश यादव ने भूमि विवाद से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। फारबिसगंज निवासी काशीनाथ प्रसाद ने भूमि अधिग्रहण के एवज में उचित मुआवजा भुगतान कराने की मांग की। वहीं फारबिसगंज निवासी रंजीतकांत झा द्वारा योजना में आवासीय दर्शायी गई जमीन को व्यवसायिक श्रेणी में परिवर्तित किए जाने के संबंध में अनुरोध किया गया। इसके अलावा छब्बी ऋषिदेव, सदानंद ऋषिदेव, बेचन ऋषिदेव एवं युगल पासवान,साजिद इक़बाल सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिला पदाधिकारी ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित करते हुए मामलों का निष्पक्ष जांच के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की शिकायतों के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन एवं जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
Araria, Araria | Sep 11, 2026
अररिया पीएम सूर्यघर योजना: अररिया में 155 घरों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन पूर्ण, 69 लंबित कार्य सात दिनों में पूरा कराने का निर्देश अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के दिशा-निर्देशन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है। योजना के तहत जिले में अब तक 155 घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन पूर्ण कराया जा चुका है। साथ ही लंबित अधिष्ठापन कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी एजेंसियों एवं अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया जा रहा है। इस क्रम में आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित आवेदनों एवं सोलर पैनल अधिष्ठापन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि 69 आवेदकों के घरों पर अभी सोलर पैनल का अधिष्ठापन लंबित है। इनमें 58 आवेदकों को विगत सात दिनों के अंदर स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि स्वीकृति प्राप्त सभी आवेदकों के घरों पर अगले सात दिनों के अंदर हर हाल में सोलर पैनल अधिष्ठापन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने लंबित कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं करने तथा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अधिष्ठापन कार्य से जुड़ी कुछ एजेंसियों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर ₹40,000, 2 किलोवाट पर ₹80,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पर अधिकतम ₹98,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री गौरव कुमार एवं श्री राजेश प्रियदर्शी, सभी सहायक अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, जिला प्रबंधक जीविका अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Araria, Araria | Sep 11, 2026
दिनदहाड़े मुखिया प्रतिनिधि पर फायरिंग, गोली हुई मिसफायर; हथियार लहराते फरार हुए बदमाश
Araria, Araria | Sep 11, 2026