जिस मंदिर में होती थी पूजा, वहीं दफन थे दो दोस्तों के शव!
बागपत: चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से दो लापता युवकों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अंकुर और इसरार के रूप में हुई है।
आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने अपने बेटे के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दफना दिए। बताया जा रहा है कि शवों के ऊपर इंटरलॉकिंग कर धूना बना दिया गया था और उसी स्थान पर पूजा-अर्चना की जाती थी।
पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर करीब 20 दिन बाद दोनों शव बरामद किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
📍 बागपत | चांदीनगर | लहचौड़ा
#Baghpat #BaghpatNews #Chandinagar #Lahchaura #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Aug 13, 2026