Public App Logo
BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोताना गांव के बाहर यमुना खादर में किसान के घेर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने सात बकरियों की हत्या कर दी। मृत बकरियों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। एक बकरी का बच्चा गंभीर घायल मिला, जबकि एक बकरी लापता बताई जा रही है। किसान के मुताबिक, हमलावरों ने नुकीले हथियार से बकरियों को मारा और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्र में हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। - Baghpat News