
#newsfeed #trending #nonfollowers #explorepage
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे नया माल गोदाम रोड फाटक के पास से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनस (20) पुत्र महमूद, निवासी काशीराम कॉलोनी, जोगापुर, थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 और 23 अक्टूबर की रात निरीक्षक राकेश राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नया माल गोदाम रोड फाटक के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 137(2), 96, 351(3) और 352, पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9/10/11 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक राकेश राय, उपनिरीक्षक रमेश तिवारी, कांस्टेबल श्याम सुंदर, राजीव और विलास यादव शामिल रहे।