आस्था, उल्लास और भाईचारे के संग संपन्न हुआ प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक भरत मिलाप
रातभर जगमगाया प्रतापगढ़, भव्य चौकियों के बीच सकुशल संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप
प्रभु श्रीराम-भरत का मिलन देख भावुक हुए श्रद्धालु, रातभर जगमगाता रहा शहर; रामलीला समिति ने प्रशासन, पुलिस, मीडिया और रामभक्तों का जताया आभार
प्रतापगढ़। आस्था, भक्ति और सामाजिक सद्भाव की अनुपम छटा के बीच प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक भरत मिलाप सकुशल संपन्न हो गया। श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से जगमगाते शहर में रातभर उत्सव जैसा माहौल रहा। आकर्षक चौकियों, भव्य झांकियों और प्रभु श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शुक्रवार की सुबह भरत चौक पर प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर रामदल एवं भरत मिलाप की चौकियों का शुभारंभ किया। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरी रात चौकियों का प्रदर्शन चलता रहा और भक्त प्रभु के दर्शन कर भावविभोर होते रहे।
सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। सुरक्षा प्रबंधों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भरत मिलाप का आनंद लिया। सुबह भरत चौक पर प्रभु श्रीराम और भरत के ऐतिहासिक मिलन के साथ वातावरण जय श्रीराम
#NewsUpdate #newsfeed #xpress24indianews #explorepage #nonfollowers