
रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाओं एवं सांसद विधायक गणों, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य के संबंध में प्रेषित पत्रों के संबंध में अब तक सभी जिलों के कलेक्टर द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की। कमिश्नर ने एक्शन टेकन रिपोर्ट की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे सभी निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जिले एवं शासन स्तर पर त्वरित कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। जो कार्य शासन स्तर से होने है वहां सभी कलेक्टर्स पत्र लिखकर शासन को सूचित करें और निर्माण कार्य समय पर पूरा कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि जिले एवं शासन स्तर पर अपूर्ण कार्य को पूरा करने में जो भी बाधाएं आती हैं उन्हें प्राथमिकता से दूर करते हुए सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं। कमिश्नर ने अब तक किन्हीं कारणों से लंबित एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों पर अब तक सभी कलेक्टर्स द्वारा की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की।
कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि जिले की राजस्व की समस्याओं से संबंधित निराकरण सभी कलेक्टर्स अपने स्तर पर करना सुनिश्चित करें। जहां जिन निर्माण कार्यों के लिए भूमि, एनओसी एवं बजट की आवश्यकता है वहां पर प्राथमिकता से भूमि एवं बजट उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर निर्माण कार्यों की जो भी स्थिति है उसे निरंतर अपडेट कराते रहें। कमिश्नर ने जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमुख मांग जिनमें नागौद में ग्रामीण स्तर पर खेलकूद की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, मनरेगा अंतर्गत संचालित गौशालाओं में गौ सेवकों की व्यवस्था का प्रावधान करने ताकि गौशालाओं का संचालन सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। कान्हा से बांधवगढ़ सरसी आईलैंड जो मध्यप्रदेश टूरिज्म का पर्यटन क्षेत्र है जहां मार्कंडेय ऋषि का आश्रम है और धार्मिक पर्यटन केंद्र है बाणसागर जलाशय जो पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है वहां नेवी के द्वारा एक प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव में अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की। संबंधित कलेक्टर्स ने बताया कि तत्संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
कमिश्नर ने मऊगंज जिले में हाईवे की चौकियों को अपग्रेड करने के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की, साथ ही पिपराही ग्राम में जनजाति उप योजना के कार्य एवं मऊगंज में छात्रावास निर्माण के कार्य के लिए अब तक किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बताया गया कि उक्त संबंध में शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जी द्वारा त्योथर में की गई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की घोषणा के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। बताया गया कि वहां विद्युत आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। क्षेत्र में औद्योगीकरण के विस्तार एवं सिंचाई के रकबे में वृद्धि हेतु पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति की आवश्यकता है। बताया गया की तत्संबंध में अति उच्च दाब 132 केव्ही के नवीन विद्युत उपकेंद्र का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार ही त्योंथर में नवीन शासकीय आईटीआई खोलने एवं अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कैंपस में एससी एसटी के विद्यार्थियों के लिए नवीन हॉस्टल निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में संबंधित विभाग आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।
कमिश्नर ने सिरमौर क्षेत्र के त्योंथर फ्लो अंतर्गत अंतिम छोर में सिंचाई हेतु डभौरा क्षेत्र में पानी पहुंचाने के संबंध में अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की। बताया गया कि जल संसाधन विभाग द्वारा 18.819 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कमिश्नर ने सांदीपनि स्कूल के लिए प्राप्त राशि एवं सरई में अस्पताल निर्माण के लिए लगाए गए टेंडर की जानकारी ली। साथ ही चितरंगी की दो सड़कों के निर्माण के संबंध में अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की। बताया गया कि सड़क निर्माण का कार्य नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान कमिश्नर ने जिलों में बनने वाले नाले, नाली, स्टेडियम, पुल, सड़क, सामुदायिक भवन, छात्रावास, महाविद्यालय, फोरलेन, शासकीय आवास निर्माण, ट्रांसफार्मर स्थापित करने, नवोदय विद्यालय खोलने, मऊगंज में कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य के संबंध में अब तक की गई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की।
कमिश्नर ने मनगवां में स्टेडियम का निर्माण कार्य हिनौती गोधाम में निर्माण कार्य, गंगेव में जनपद भवन का निर्माण कार्य, गंगेव में तालाब का सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण के कार्य, गोधाम हिनौती के निर्माण हेतु गौ माता के रहने के लिए टीन शेड का निर्माण कराए जाने, मनगंवा में पुराने हाईवे से बस्ती होते हुए प्रयागराज मार्ग तक बाजार सड़क का निर्माण कराए जाने, देवास हाई स्कूल का उन्नयन एवं भवन निर्माण कार्य कराए जाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डभौरा में दो बंधपत्र चिकित्सकों की नियुक्ति करने के संबंध में अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की। बताया गया कि डभौरा में दो बंधपत्र चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। शेष में कार्यवाई की जा रही है।
एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में रीवा कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि देशमुख, संयुक्त आयुक्त श्री वीरेंद्र पटेल, उपायुक्त राजस्व श्री एल एल अहिरवार उपस्थित रहे। सतना कलेक्टर श्री सतीश कुमार एस, सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल, मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, मऊगंज कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन, सीधी कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ऑनलाइन उपस्थित रहे।
#रीवा #Rewa #RewaNews #रीवासंभाग #RewaDivision #कमिश्नर #शीलेंद्रसिंह #Commissioner #एक्शनटेकनरिपोर्ट #ATR #कलेक्टर #जिलाप्रशासन #निर्माणकार्य #विकासकार्य #मुख्यमंत्रीकीघोषणा #विकासकार्यकीसमीक्षा #प्रशासन #त्योंथर #मऊगंज #मनगवां #गंगेव #डभौरा #सतना #सीधी #सिंगरौली #मैहर #MadhyaPradesh #MPNews #MPBreakingNews #DevelopmentNews #HindiNews #LocalNews #BreakingNews