कांग्रेस कमिटी को मिला नया अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
जहानाबाद। मखदुमपुर कांग्रेस कमिटी को मिला नया अध्यक्ष
मखदुमपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर फ़ज़ल शाहजहाँ खान की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
फ़ज़ल शाहजहाँ खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
#breaking #breakingnews #congress #makhdumpur #jehanabad #JehanabadNews