नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को देखते हुए भरतपुर पुलिस और ज़िला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मुस्तैद हैं।
मुख्य सुरक्षा बिंदु:
निरीक्षण व सतत निगरानी: जिला पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगरपालिका नदबई, वैर, उच्चैन एवं बयाना के मतदान केंद्रों पर लगातार दौरा और निरीक्षण कर रहे हैं।
सुरक्षा प्रबंध: शांति, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
संवेदनशील क्षेत्र: संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
अपील: सभी मतदाता बिना किसी डर या दबाव के शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में सहयोग करें।
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026