भरतपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने नगर पालिका नदबई, वैर, बयाना एवं उच्चैन के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
उन्होंने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
“आपका एक वोट, लोकतंत्र की मजबूत नींव।”
#Bharatpur #नगरनिकायचुनाव2026 #शतप्रतिशतमतदान #मतदान_अवश्य_करें #MyVoteMyRight
Weir, Bharatpur | Sep 10, 2026