कुर्साकांटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 61 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
अररिया/कुर्साकांटा: कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 61 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान नीतीश कुमार, पिता शिवतहल यादव, निवासी खवासपुर, थाना सिमराहा, जिला अररिया के रूप में हुई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR38AS3013 है, को भी विधिवत जब्त किया है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई एवं न्यायिक प्रक्रिया के लिए माननीय न्यायालय, अररिया भेजे जाने की बात कही है।
फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
#कुर्साकांटा #अररिया #अररियान्यूज #बिहारन्यूज #शराब_बरामद #देशी_शराब #शराब_तस्करी #शराब_तस्कर #पुलिस_कार्रवाई #कुर्साकांटा_पुलिस #सिमराहा #CrimeNews #ArariaNews #BiharNews #BreakingNews #PoliceAction #LiquorSeized #PiExpressNews
Araria, Araria | Sep 9, 2026