बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने लगा था। श्रद्धालु एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में बेकाबू होते चले गए, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पल भर में ही वहां डर और चीख-पुकार का माहौल बन गया और लोग अपनों को बचाने में जुट गए।
#Madhepura #SingheshwarDham #Bihar #SawanSomwar #LastSomwar #BiharDastak
Bihar, India | Aug 24, 2026