शहडोल हादसा: गमगीन परिवारों के बीच पहुंचे एसपी, परिजनों को गले लगाकर बंधाया ढांढस
शहडोल। तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत के बाद जहां पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं इस दुखद घटना के बीच पुलिस अधीक्षक का एक संवेदनशील चेहरा भी सामने आया है।
घटना के बाद शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे शहडोल एसपी डॉ संजय अग्रवाल ने परिजनों को गले लगाकर सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। तस्वीर में एसपी को पीड़ित परिजनों के साथ भावुक पल साझा करते देखा जा सकता है।
यह दृश्य बताता है कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय पीड़ित परिवारों के साथ मानवीय संवेदना के साथ खड़े रहना भी उसकी जिम्मेदारी है।
हालांकि, इस हादसे के बाद जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और कथित लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग महत्वपूर्ण है।
कठिन वक्त में वर्दी का यह मानवीय चेहरा भी समाज के लिए एक बड़ा संदेश है।
#Shahdol #Police #Humanity #MPNews #BSP24News