
मऊगंज: मध्य प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'संबल योजना' मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत सीतापुर में लापरवाह अधिकारियों और ऑपरेटरों की तानाशाही के कारण वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। यहाँ हितग्राही कृष्णा कोल का आवेदन 3-4 महीने बीत जाने के बाद भी अप्रूव नहीं हो सका। बड़ा सवाल यह है कि विधायक महोदय के संरक्षण में बैठे ये अधिकारी आखिर किसके इशारे पर जनता का काम रोक रहे हैं? एक तरफ संवेदनशील कलेक्टर संजय कुमार जैन दिन-रात जनता के लिए दौड़ रहे हैं, वहीं नीचे बैठे कर्मचारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। जब इस घोर लापरवाही के खिलाफ हमारे सजग दिव्यांग पत्रकार दीपक कुमार गुप्ता अपनी बैटरी वाली व्हीलचेयर से सीधे मऊगंज जनपद कार्यालय पहुंचे और जवाब मांगा, तो ऑपरेटर ने घपलेबाजी छुपाने के लिए कह दिया कि 'आवेदन हुआ ही नहीं है'। इस पर जब पत्रकार दीपक गुप्ता ने पक्की पावती दिखाकर तीखा सवाल दागा कि 'फिर यह रिसीविंग किसने दी और आवेदन किसने निरस्त किया?', तो भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इस खुलासे से जनपद दफ्तर में सन्नाटा पसर गया है। अब देखना है कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाले इस सिंडिकेट पर कलेक्टर साहब क्या हंटर चलाते हैं!
#IndiaHeadline24 #MauganjNews #SambalYojanaScam #JanpadMauganj #CollectorMauganj #SanjayKumarJain #GroundReport #DeepakGuptaReporter #MadhyaPradeshNews #CorruptionExposed #ViralPost
Mauganj, Rewa | Jun 27, 2026