Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

ग्राम पंचायत पटेहरा में नशामुक्ति के लिए आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम ----------- कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले में संचालित #नशा_मुक्त_भारत_अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेहरा में संस्था रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा चौपाल के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान" विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही 17 जून से 26 जून तक संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को नशा न करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। संस्था के अध्यक्ष विक्रांत द्विवेदी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना तथा युवाओं सहित सभी वर्गों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अजय पटेल (सुरक्षा अधिकारी) सहित उमेश रावत एवं बीनू यादव ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #mauganj

97 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

MORE NEWS

ओंकारेश्वर हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

#Omkareshwar #Khandwa #BreakingNews #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24 #HindiNews #LatestNews #Justice

ओंकारेश्वर हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल #Omkareshwar #Khandwa #BreakingNews #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24 #HindiNews #LatestNews #Justice

Mauganj, Rewa | Jul 26, 2026

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
------------
कलेक्टर श्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
------------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया।
 शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से  संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
 रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#mauganj

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ------------ कलेक्टर श्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण ------------ कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

ग्राम पंचायत पटेहरा में नशामुक्ति के लिए आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम ----------- कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले में संचालित #नशा_मुक्त_भारत_अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेहरा में संस्था रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा चौपाल के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान" विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही 17 जून से 26 जून तक संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को नशा न करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। संस्था के अध्यक्ष विक्रांत द्विवेदी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना तथा युवाओं सहित सभी वर्गों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अजय पटेल (सुरक्षा अधिकारी) सहित उमेश रावत एवं बीनू यादव ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #mauganj - Rewa News