
रारह और कुम्हेर तहसील को भरतपुर में शामिल करने के लिए बहुत जल्द करूंगा अनशन:- राहुल उवार
राहुल उवार के नेतृत्व में संघर्ष समिति के युवा सदस्यों के साथ बैठक की इस दौरान उवार ने बताया की रारह और कुम्हेर तहसील को भरतपुर में शामिल करने को लेकर कोई नई मांग नहीं है, बल्कि हमारी काफी समय से नजरअंदाज की हुई मांग है। राहुल उवार ने कहा हमारा डीग जिला बना, हमें खुशी है और अत्यंत खुशी है। कि डीग वासी काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे लेकिन रारह और कुम्हेर तहसील की दूरी करीब डीग की बजाय भरतपुर के नजदीक है और रारह तहसील के कुछ गांव तो ऐसे हैं वह केवल भरतपुर से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है और कुछ तो ऐसे हैं जिनके पास वाला गाँव भरतपुर में आगे पीछे दाएं बाएं जितने भी गाँव हैं वो सब भरतपुर में।
लेकिन वो खुद गांव उवार सोगर डीग जिले में है।
राहुल उबार ने बताया कि हमने विरोध प्रदर्शन किए, काफी लंबे समय तक अनशन किया कांग्रेस सरकार में हमने गांधीवादी तरीके से रारह, कुम्हेर तहसील की मांग को लेकर कभी जयपुर कभी नेताओं तो कभी प्रशासन के चक्कर काटे लेकिन हमारी मांगों को नहीं माना गया।राहुल उवार ने बताया की फिर बीजेपी पार्टी के नेताओं ने राजेंद्र राठौड़ जी रंजीता कोली और कई कद्दावर नेताओं ने हमारे अनशन को तुड़वाया और कहा कि यहां से शैलेश सिंह जी को जिताकर भेज दो। हम दो महीने के अंदर आपको भरतपुर में शामिल कर देंगे। जनता ने अपना हक अदा किया लेकिन विधायक जी का तो इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं तो जनता को हमें अपने आधार कार्ड हॉस्पिटल, प्रशासनिक, कोई काम को लेकर आम, गरीब, मजदूर परिवारों को बहुत बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहुल उवार ने कहा, हमारे साथ अंधेरी नगरी चौपट राजा जैसी कहानी बन रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील करता हूं कि आप इस भरतपुर के लाल हैं, हमारी वास्तविकता से धरातल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमारा जिला हमें वापस दे दो।
इस बीच सदस्य के लोग मौजूद रहे:- लोकेन्द्र उवार कपिल उबार राकेश उवार भिक्कन सोगर. द्र्याव सोगर सिकंदर उबार महावीर बिजेंदर जीतू सोगर परमवीर सोगर