Public App Logo
Profile Picture

Subhash Verma Kumher

@scmedia43
60720Followers
3526Following
अस्तावन से पूंठ जाने वाला सड़क मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में है,,,  सड़क किनारे विलायती बबूल जिन्हें सम्बंधित विभाग ने कभी नहीं हटाया,,
कुम्हेर तहसील का मुख्य द्वार,,,,
लापरवाही,,, जान पर बन आई,,,,
लापरवाही,,, जिंदगी और मौत से जूझ रहा कर्मी,

गोलपुरा भरतपुर निवासी हेमंत पुत्र भवानी शंकर सिरसई गांव के पास 33 केवी के लोहे के टावर पर चढ़कर लाइन का फॉल्ट चेक कर रहा था। इसी दौरान तीनों टीमें बार-बार विद्युत आपूर्ति चालू-बंद कर फॉल्ट की जांच कर रही थीं। तभी हेमंत करंट की चपेट में आ गया और टावर पर ही लटक गया।
घटना के बाद कर्मचारियों ने तत्काल पूरे कुम्हेर क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कराई कर्मचारियों ने हेमंत को टावर से नीचे उतारा और एंबुलेंस से आरबीएम अस्पताल भरतपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।
Video 4
क्या सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की कमियां सामने लाने के लिए पत्रकारों और YouTubers को परमिशन की जरूरत होनी चाहिए?
स्कूलों की इमारत, मिड-डे मील, पानी, शौचालय, शिक्षा और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जनता के सामने आनी चाहिए क्योंकि सरकारी व्यवस्था आखिर जनता के पैसे से ही चलती है। .
मीडिया पर पाबंदी लगाकर नाकामी नहीं छुपा सकते,,,, जवाब तो देना पड़ेगा,,,,
असमंजस क्यों है???? पहले से निर्धारित कार्यक्रम अचानक स्थगित हुआ।
Video 9
कुम्हेर कि खास खबर
कार्यालय, सहायक अभियंता, जयपुर डिस्कॉम, कुम्हेर
कुम्हेर की खास खबर
कुम्हेर में विकास हो रहा है,,,,,,अस्तावन से पूंठ सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है,,, ठेकेदार ने पूंठ से नगला भोला तक डामर सड़क को खोदकर जर्जर हालत में छोड़ दिया,,, वर्षो बीत गये,,,, कुछ साल और निकल जायेंगे। चुनाव नजदीक आते ही सब याद आने लगेगा,,,,,अस्तावन से पूंठ तक सड़क का वर्षों पहले डामर हुआ तो कुछ ही दिनों बाद गिट्टीयां उखड़कर खेतों में चली गई। कई दशक बीतने के बाद भी आज तक सड़क के दोनों साइड से कटीली झाड़ियां नहीं हटायी गई और ना ही कभी सड़क की दोनों साइड पटरी की मरम्मत की गई,,,,लेकिन रिकॉर्ड दुरुस्त मिलेगा,,,,
ये कुम्हेर है,,,,,,,,आसमाँ से गिरी दो बूँदें तो मंजर बदल गया।सड़कें बनीं तालाब, कस्वा का हर दावा बह गया।

हल्की सी फुहार ने सारा गुरूर तोड़ दिया,कागजी इंतजामों को हकीकत ने झकझोर दिया।

विकास की बातें जो करते थे बंद कमरों में,आज उनकी पोल तैर रही है पानी के थपेड़ों में।

देख लो कुम्हेर में विकास हो रहा है,,,👁️👁️
Video 15
Video 16
गाँव अस्तावन से पूंठ जाने वाले सड़क मार्ग पर गाँव गुहावली के पास स्थित नरची की पुलिया टूटी हुई है,,, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,,,,
बुन कर धागे साज़िश के, उसने अपना काम कर दिया,एक मासूम सी टिड्डी को, पल में बेज़ुबान कर दिया।उड़ती फिरती थी जो कल तक, आज़ाद फिज़ाओं में,किस्मत के एक जाले ने, उसका किस्सा तमाम कर दिया।
सालों गुजर गए पर ये मंजर नहीं बदला,कुम्हेर तहसील का वो टूटा मंजर नहीं बदला।द्वार पर पड़ा वो पोल गवाही देता है,कुर्सी पर बैठे साहब बदले, पर दफ्तर नहीं बदला।
रारह और कुम्हेर तहसील को भरतपुर में शामिल करने के लिए बहुत जल्द करूंगा अनशन:- राहुल उवार 

राहुल उवार के नेतृत्व में संघर्ष समिति के युवा सदस्यों के साथ बैठक की इस दौरान उवार ने बताया की रारह और कुम्हेर तहसील को भरतपुर में शामिल करने को लेकर कोई नई मांग नहीं है, बल्कि हमारी काफी समय से नजरअंदाज की हुई मांग है। राहुल उवार ने कहा हमारा डीग जिला बना, हमें खुशी है और अत्यंत खुशी है। कि डीग वासी काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे लेकिन रारह और कुम्हेर तहसील की दूरी करीब डीग की बजाय भरतपुर के नजदीक है और रारह तहसील के कुछ गांव तो ऐसे हैं वह केवल भरतपुर से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है और कुछ तो ऐसे हैं जिनके पास वाला गाँव भरतपुर में आगे पीछे दाएं बाएं जितने भी गाँव हैं वो सब भरतपुर में।
लेकिन वो खुद गांव उवार सोगर डीग जिले में है।
राहुल उबार ने बताया कि हमने विरोध प्रदर्शन किए, काफी लंबे समय तक अनशन किया कांग्रेस सरकार में हमने गांधीवादी तरीके से रारह, कुम्हेर तहसील की मांग को लेकर कभी जयपुर कभी नेताओं तो कभी प्रशासन के चक्कर काटे लेकिन हमारी मांगों को नहीं माना गया।राहुल उवार ने बताया की फिर बीजेपी पार्टी के नेताओं ने राजेंद्र राठौड़ जी रंजीता कोली और कई कद्दावर नेताओं ने हमारे अनशन को तुड़वाया और कहा कि यहां से शैलेश सिंह जी को जिताकर भेज दो। हम दो महीने के अंदर आपको भरतपुर में शामिल कर देंगे। जनता ने अपना हक अदा किया लेकिन विधायक जी का तो इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं तो जनता को हमें अपने आधार कार्ड हॉस्पिटल, प्रशासनिक, कोई काम को लेकर आम, गरीब, मजदूर परिवारों को बहुत बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहुल उवार ने कहा, हमारे साथ अंधेरी नगरी चौपट राजा जैसी कहानी बन रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील करता हूं कि आप इस भरतपुर के लाल हैं, हमारी वास्तविकता से धरातल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमारा जिला हमें वापस दे दो। 
इस बीच सदस्य के लोग मौजूद रहे:- लोकेन्द्र उवार कपिल उबार राकेश उवार भिक्कन सोगर. द्र्याव सोगर सिकंदर उबार महावीर बिजेंदर जीतू सोगर परमवीर सोगर
सालों गुजर गए पर ये मंजर नहीं बदला,कुम्हेर तहसील का वो टूटा मंजर नहीं बदला।द्वार पर पड़ा वो पोल गवाही देता है,कुर्सी पर बैठे साहब बदले, पर दफ्तर नहीं बदला।
गाँव अस्तावन से पूंठ जाने वाले सड़क मार्ग पर गाँव गुहावली के पास स्थित नरची की पुलिया टूटी हुई है,,, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,,,,
राहत,,,,
Video 24