
#नगर_विधानसभा_में_कुल__260111__मतदाता__
#पुरुष_मतदाता__138757
#महिला_मतदाता__121354___
#नगर_विधानसभा_क्षेत्र_की_प्रारूप_मतदाता_सूची प्रकाशित, राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नगर (071) की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीना (ERO) कार्यालय में सुबह 11:00 बजे विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़ी निम्नलिखित प्रमुख जानकारियां प्रदान की गईं
#ऑनलाइन_उपलब्धता________
प्रारूप मतदाता सूची आमजन के अवलोकन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (https://election.rajasthan.gov.in) पर भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है।
#दावे_एवं_आपत्तियों_की_प्रक्रिया______________
मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने या वर्तमान प्रविष्टियों में सुधार करवाने के लिए आवेदक 11 दिसंबर 2026 से पूर्व आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए समुचित प्ररूप (प्ररूप-6, 7 एवं 8) का उपयोग किया जा सकता है।
#आवेदन_के_माध्यम_________
नागरिक अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 'वोटर सर्विस पोर्टल' या 'ECINet App' के जरिए जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ऑफलाइन माध्यम से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर 071) के कार्यालय में अथवा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास भी प्ररूप प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
#बीएलए_BLA_की_भूमिका_एवं_अपील_प्रावधान____
बैठक में दावों और आपत्तियों की सूचियों को साप्ताहिक आधार पर राजनैतिक दलों के साथ साझा करने, बूथ लेवल एजेंट (BLA) के स्तर से आवेदन प्रस्तुत करने के दिशा-निर्देशों, निर्वाचकों के विवरण तथा अपील अधिकारियों व अपील के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
#बैठक_में_इनकी_रही_उपस्थिति____________
इस बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष (नगर) , सुगड सिंह तथा बीएलए सचिन उपस्थित रहे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी से जिला कार्यसमिति सदस्य श्री प्रेम कपूर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जिला प्रभारी सरजीत ने बैठक में हिस्सा लिया।